रामनवमी मे हुआ राम जन्म उत्सव, 35 वे वर्ष मे नही निकली शोभायात्रा
कानपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रातः
रामलला का अभिषेक करके पूजन किया गया घंटा घडियाल के साथ आरती की गयी भए प्रगट कृपाल दीन दयाला कौसल्या हितकारी की आरती करके मनाया गया व प्रसाद का वितरण हुआ। सायं काल 6 बजे सदैव राम लला के जन्मोत्सव रामनवमी में राम चौक शिवाला से श्री राम नवमी महोत्सव सीमित शिवाला द्वारा शोभायात्रा निकाली जाती है लाँकडाउन कोरोना महामारी के कारण शोभा यात्रा का आयोजन नहीं किया गया प्रतिवर्ष शोभायात्रा रामगोला से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा, चूड़ी मार्केट, शिवाला, संगम लाल मंदिर, कमला टावर, काहूकोठी, नयागंज चौराहा, मारवाड़ी कालेज, हूलागंज, भूसा टोली, नागेश्वर मंदिर, नयागंज किराना बाजार, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मूलगंज, मेस्टन रोड, चौक सरार्फा होते हुए रामगोले में आकर विश्राम लेती थी जिसमें राम दरबार का मुख्य रथ इसके साथ-साथ 21 विभिन्न धार्मिक झांकियां घुडसवार राजकुमार ढोल तासे भजन मडली हजारों राम भगत होते थे।