पारस प्रेम आगरा न्यूज़

एक कॉल पर कल्याण समिति ने पहुचाई सहायता


बृज भूषण यादव उर्फ राजेश
आगरा कालिंदी विहार स्थित श्री कृष्णा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा से एक अंजान शख्श ने मदद की गुहार लुगाई।
शख्श ने बताया की वह चंदन नगर निवासी है और दैनिक भाड़ा चलाकर गुजर करने वाला व्यक्ति है।



किसी तरह तो उसने इतने दिन काट लिए लेकिन अब पैसे खर्च हो चुके है और राशन खत्म हो चुका है। जिसमे परिवार में 3 छोटे- छोटे बच्चे है जो भूखे है और परिवार में सभी भूखे है।
उक्त व्यक्ति ने राशन की व्यवस्था कराने के लिए मदद की गुहार लगाई।
जिस पर संस्था अध्यक्ष अरुण शर्मा और संस्थापक सोवरन शर्मा द्वारा उक्त व्यक्ति को राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
जिसमे आटा, आलू, तेल मसाले देकर मदद की गई।